Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

लखनऊ घेराव से पहले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा हाउस अरेस्ट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। विधानसभा घेराव के लिए लखनऊ रवाना होने की तैयारी कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पुलिस प्रशासन ने सोमवार शाम हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया गया कि पुलिस द्वारा पहले से निगरानी की जा रही थी और लखनऊ प्रस्थान से पूर्व ही उन्हें उनके साथियों सहित रोक दिया गया।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार यह कार्यक्रम प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए प्रस्तावित था।

हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में सतीश शर्मा के साथ नगर अध्यक्ष डासना अनवर कुरेशी, जगदीश सैनी, आबिद अली और राजीव शर्मा शामिल रहे। कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर दमनात्मक कार्रवाई कर रही है।

नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को रोकना उचित नहीं है और पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को उठाते रहेंगे।