यूपी – नोएडा। रैम फाउंडेशन (रोटरी स्वास्थ्य जागरूकता मिशन) एवं जिला रोटरी स्वास्थ्य जागरूकता मिशन के संयुक्त तत्वावधान में 12 रोटरी क्लबों के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, नोएडा में जनस्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रोटरी क्लब दिल्ली प्रीत विहार ने किया। सहयोगी क्लबों में इंदिरापुरम गैलोर, दिल्ली लिगेसी, गाजियाबाद ग्रीन, गाजियाबाद नॉर्थ सेंट्रल, गाजियाबाद सनरेज़, गाजियाबाद सैफ्रन, सोनीपत एजुकेशन सिटी, इंदिरापुरम परिवार, हापुड़ एलीट एवं हापुड़ प्लेटिनम शामिल रहे।

कार्यक्रम में 25 क्षय (टीबी) रोगियों को पोषण आहार वितरित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आर.पी. सिंह की उपस्थिति रही। लल्लन यादव, पवन भाटी, कमल, विक्रम (रैम) सहित विभिन्न क्लबों के सदस्य एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।
रैम फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ. धीरज के. भार्गव ने बताया कि अब तक लगभग 3600 क्षय रोगियों को पोषण सहायता प्रदान की जा चुकी है। डॉ. आर.पी. सिंह ने रोगियों को छह माह तक नियमित दवा लेने और पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। सभी ने क्षय मुक्त नोएडा के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया।







