Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर भारतीय सैन समाज का आयोजन, नीतियां लागू करने की मांग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-23, संजय नगर स्थित सी-139 पर भारतीय सैन समाज द्वारा भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन के निवास पर हुआ, जहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दो बार बिहार के मुख्यमंत्री और एक बार उपमुख्यमंत्री रहे। उन्होंने गरीब, पीड़ित, शोषित एवं पिछड़े-अति पिछड़े वर्गों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। शिक्षा मंत्री रहते हुए अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त कर शिक्षा को निःशुल्क बनाया, जिससे वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खुले। 17 फरवरी 1988 को उनके निधन के बाद वे जननायक के रूप में विख्यात हुए।

सभा के उपरांत उनकी नीतियों को उत्तर प्रदेश में लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल सैन, सतीश कुमार सैन, मास्टर वीर सिंह सैन, उमेश ठाकुर सैन, बबलू सैन, विजेंद्र सैन, धर्मपाल सैन, राजू सैन, डॉ. होशियार सिंह सैन, एडवोकेट प्रमोद तंवर, नरेंद्र, चमन सिंह सैन, सतीश चंद्र सैन, सतीश भारती और विजय कुमार सैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।