Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

लखनऊ कांग्रेस के घेराव में लाठीचार्ज, विनीत त्यागी व विशाल वशिष्ठ घायल

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/लखनऊ। लखनऊ में आयोजित कांग्रेस के घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए लाठीचार्ज में गाजियाबाद के पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी को पेट में गंभीर अंदरूनी चोट आई, जबकि विशाल वशिष्ठ के सिर में चोट लगने से वे मौके पर बेहोश हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष को भी हाथ, सीने और पेट में चोटें आईं। नेताओं ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। उनका कहना है कि जब तक मनरेगा का नाम बदलने का निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा और किसानों के हितों के खिलाफ बताई जा रही ट्रेड डील रद्द नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में के नेतृत्व में किसानों और मजदूरों की आवाज उठाने का संकल्प दोहराया गया। गाजियाबाद से लखनऊ पहुंचे कांग्रेस जनों में डॉ. संजीव शर्मा, सुनील शर्मा, विवेक त्यागी, पंकज तंजानिया, बृजेश सिंह, प्रवीण कुमार (एडवोकेट), हरिंदर सिंह बाबा, अरुण त्यागी और अकबर चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।