यूपी – गाजियाबाद। पुराछात्र संघ (अउआ) की कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था की नई कार्यकारिणी का चयन अप्रैल माह में किया जाएगा। इससे पूर्व एक मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित होगा तथा मार्च–अप्रैल में जिला प्रशासन के साथ मैत्री क्रिकेट मैच कराने पर भी सहमति बनी। बैठक में पूर्व में आयोजित रजत जयंती समारोह की समीक्षा करते हुए वेबीनार जैसी समसामयिक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों की श्रृंखला जारी रखने तथा संस्था की वेबसाइट को और सुदृढ़ करने पर विचार किया गया।
बैठक में संस्थापक अध्यक्ष राजकुमार सचान ‘होरी’, अध्यक्ष पूर्व आईएएस एसके सिंह, महासचिव पूर्व आईआरएस डॉ. शिखा दरबारी, उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डी.सी. श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष उद्योगपति विकास शर्मा, मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय औदीच्य, संगठन सचिव एवं श्रीराम पिस्टन्स के पूर्व महाप्रबंधक राहुल सक्सेना, सह सचिव एवं प्रतीक बिल्डर्स के प्रबंधक आलोक सिन्हा, पत्रकार विवेक मिश्रा तथा इवेंट मैनेजर रजनीश कर्णवाल उपस्थित रहे।
होली मिलन समारोह के स्थान और समय निर्धारण की जिम्मेदारी डी.सी. श्रीवास्तव, आलोक सिन्हा और राहुल सक्सेना को सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी चयन की तैयारियों के लिए मार्च में पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।







