Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत रत्न एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए कर्पूरी ठाकुर ने महिलाओं, पिछड़ों, दलितों और अति पिछड़े वर्गों को आरक्षण देकर सामाजिक समानता की दिशा में ऐतिहासिक पहल की, जो देश की राजनीति में मील का पत्थर साबित हुई। महानगर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह ने कहा कि उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

कार्यक्रम में सचिन, कासिम प्रधान, विनोद शर्मा, इस्माइल खान, रवि सूर्य, पवन शर्मा, डीजे मेहता, विनोद कुमार और विनोद कुमार शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने उनके आदर्शों पर चलकर सामाजिक समानता और न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।