यूपी – जौनपुर। वरिष्ठ बैंक यूनियन नेता एवं समाजसेवी स्व. शीतला प्रसाद सिंह को उनके आवास पर विभिन्न दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता व एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक सत्येन्द्र सिंह के पिता के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

श्रद्धांजलि सभा में सोंधी ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, पूर्व सांसद , भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संदीप शाही, चन्द्रभान मौर्य (सचिव), संतोष सिंह (प्रधान) सहित भाजपा के मंडल व जिला अध्यक्षगण मौजूद रहे। बड़ी संख्या में सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने कहा कि स्व. शीतला प्रसाद सिंह का जीवन श्रमिक हितों की रक्षा और समाज सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने बैंक कर्मचारियों और श्रमिक वर्ग के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष किया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, स्पष्टवादिता और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।







