Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सपा की मासिक बैठक, 1.60 लाख नामों की मैपिंग पर चिंता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। की जिला एवं महानगर इकाई की मासिक बैठक 14 फरवरी 2026 को आरडीसी, राजनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव (एडवोकेट) मौजूद रहे। संचालन महानगर महासचिव राजन कश्यप ने किया।

बैठक में विशेष पुनरीक्षण अभियान (SIR) और निर्वाचन आयोग से प्राप्त ड्राफ्ट मतदाता सूची की समीक्षा की गई। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि जिन वैध मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं हो पाए हैं या विलोपित हो गए हैं, वे निर्धारित तिथि में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें। ऐसे मतदाता फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। बताया गया कि जनपद में लगभग 1.60 लाख मतदाताओं की मैपिंग अभी शेष है, जिन्हें आयोग की ओर से नोटिस भेजे जाएंगे।

बैठक में कहा गया कि मतदाता आयोग द्वारा स्वीकृत 13 दस्तावेज बीएलओ/ईआरओ को जमा कर अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें। पार्टी के बीएलए के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और नए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओं का नाम अंतिम सूची में शामिल कराने का आह्वान किया गया।