यूपी – गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकुर त्यागी ने नई जिला कमेटी की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन ने किया।
कमेटी में आलोक चौधरी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर कपिल त्यागी, आर्यन ठाकुर, रवि डागर, चिरायु शर्मा, अरविंद खुराना और नितिन डागर नियुक्त हुए। महासचिव के रूप में अंकित त्यागी, कृष्णा ठाकुर, यासीन अली, अनूप चौधरी, हर्षित त्यागी और अक्षय सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर अक्षय सैनी, राघव गर्ग, देशराज ठाकुर, जॉनी जाटव, संजय वाल्मीकि, आर्यन खुराना और सोलोमन त्यागी की नियुक्ति हुई।
इस अवसर पर अजय वीर एडवोकेट (राष्ट्रीय प्रवक्ता), कुंवर अय्यूब अली (प्रदेश महासचिव), अजय पाल प्रमुख (पूर्व जिला अध्यक्ष), योगेंद्र पतला, सुमन चौधरी, राखी संधू, राशि उपाध्याय, जगराज सिंह बालियान, किशन सिंह राघव, रवि वाल्मीकि, मुनेंद्र बिल्ला, लोकेश कटारिया, मनोज राठी, नरेंद्र सिंह (एससी-एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष), नीरज सेहरावत, वीर सिंह सलेमाबाद, जुनैद खान, दिनेश शर्मा, संजीव अरोड़ा, रंजीत सिंह तेवतिया, नीरज नवीपुर, सतपाल सलेमाबाद, सुखबीर सिंह और गौरव करोठिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







