यूपी – गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु में भगवान शिव के जलाभिषेक हेतु पहुंचे। रात्रि 12 बजे पर्व का शुभारंभ हुआ, जब मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष ने विधि-विधान से भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक किया।

उनके साथ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष अनुज गर्ग ने पूजा-अर्चना में सहभागिता की। इसके पश्चात के महंत गिरिशानंद गिरि महाराज ने महाआरती संपन्न कराई। आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए।
नारायण गिरि महाराज ने बताया कि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी सायं 5:04 बजे से प्रारंभ होकर 16 फरवरी सायं 5:34 बजे तक रहेगी, इसी कारण महाशिवरात्रि रविवार को मनाई गई। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा।







