Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

घूकना में हिंदू सम्मेलन, 5000 विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी से ली प्रेरणा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर के शताब्दी वर्ष के तहत गजप्रस्थ के घूकना क्षेत्र में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। आयोजन समिति अध्यक्ष एडवोकेट संदीप त्यागी रसम की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्वामी दीपांकर, अतुल और देवेन्द्र ने मार्गदर्शन किया। लगभग एक किलोमीटर पैदल स्वागत यात्रा के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों व स्कूल एसोसिएशन ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे 5000 से अधिक छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने प्रेरणा ली। स्वामी दीपांकर ने एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहना चाहिए। मुख्य वक्ता अतुल ने इतिहास और सामाजिक विषयों पर विचार रखे। अध्यक्ष संदीप त्यागी रसम ने जिहाद और क्रुसेड जैसे शब्दों का उल्लेख करते हुए सांस्कृतिक चुनौतियों पर चर्चा की।

मंच संचालन नीरज जांगिड़ ने किया। इस अवसर पर नीरज त्यागी, नवीन त्यागी, वीरेंद्र कंडेरे, भीम त्यागी, राजकुमारी त्यागी, ओमवीर, बद्री, नरेश पाल, संदीप पायल, सुशील, बृजपाल कसाना, प्रिंसिपल सिंह, वीरेंद्र जांगिड़, अजय कुमार, डॉ. शरद गौतम, कविंद्र भारद्वाज, शिवमोहन त्यागी, योगेश्वर गोस्वामी, भूपेंद्र चौधरी, रिंकू त्यागी, योगेश त्यागी, अभय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।