Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

वेव सिटी में पीड़ित किसानों ने पंचायत कर एसके बिल्डर का काम रोका

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। 14 फरवरी को वेव सिटी निगम पार्क काजमीपुरा में पीड़ित किसानों की पंचायत आयोजित की गई, जिसमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। पंचायत की अध्यक्षता के जिलाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी ने की। किसानों ने अपनी समस्याएं रखते हुए वेव सिटी के अंदर एसके बिल्डर द्वारा चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है।

विजेंद्र चौधरी ने कहा कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक कोई कार्य नहीं होने दिया जाएगा। किसान संघर्ष समिति के नेतृत्वकर्ता अनुज चौधरी ने चेतावनी दी कि आगे भी वेव सिटी के अन्य कार्य बंद कराए जाएंगे और आवश्यकता पड़ी तो सेल्स ऑफिस पर भी ताला लगाया जाएगा।

अनुज चौधरी ने बताया कि किसान संघर्ष समिति पिछले एक वर्ष से अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। अब आंदोलन भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले चल रहा है। हाल ही में के वेव सिटी आगमन से किसानों का मनोबल और मजबूत हुआ है। पंचायत में विभिन्न क्षेत्रों के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।