यूपी – बागपत, 15 फरवरी 2026। का एक दिवसीय संत निरंकारी समागम मेरठ जोन के अंतर्गत बागपत में आयोजित हुआ। समागम की अध्यक्षता एवं ने की। हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सतगुरु के प्रवचनों का लाभ लिया।

सतगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि सच्ची प्रेमा भक्ति ब्रह्मज्ञान से ही संभव है। परमात्मा को जानकर, उसे जीवन में धारण कर ही वास्तविक भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि परमात्मा एक ही है, चाहे उसे किसी भी नाम से पुकारा जाए। जल, बर्फ और भाप की भांति रूप बदल सकता है, पर तत्व एक ही रहता है।

उन्होंने मनुष्य जीवन को अनमोल बताते हुए प्रेम, क्षमा, सेवा और सद्भाव अपनाने का संदेश दिया। मेरठ जोन के जोनल इंचार्ज कुंवरपाल की ओर से बागपत संयोजक यशवीर ने संगत का आभार व्यक्त किया तथा प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। समागम में संगत ने मानवता और एकत्व का संकल्प लिया।







