यूपी – गाजियाबाद। कविनगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक महोत्सव ‘अंतराग्नि 2026’ उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अंकित जैन ने सचिव अजय जैन, अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन, सह सचिव सुनील जैन और प्रधानाचार्या लता चंद्रा के साथ दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत तिलक, शॉल, पटका और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

मंगलाचरण ‘भगवान पार्श्वनाथ स्तुति’ सानवी और अर्पणा ने प्रस्तुत किया। बेबी शो में ग्रुप ए से क्रिसवी जैन प्रथम, कानवी शर्मा द्वितीय तथा ग्रुप बी में मतांगी प्रथम व रयान्स द्वितीय रहे। पुरस्कार एडीएम सिटी विकास कश्यप और पुलिस उपायुक्त सूर्य बली मौर्य ने अजय जैन व जम्बू प्रसाद जैन के साथ वितरित किए। अध्यक्षता साधना जैन ने की, जज लता चंद्रा व शिवांगी जैन रहीं।

फैशन शो, ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ प्रस्तुति, ‘आर्मी एक्ट’, राजस्थानी नृत्य आयांश, भारती, आरुषि, राधिका द्वारा, हास्य नाटक ‘राजा के नए कपड़े’, कव्वाली, नरसिंह अवतार नृत्य-नाटिका, ‘शिक्षा या सौदा’ और देशभक्ति मेडले ने समां बांधा।
विशेष सहयोग में प्रदीप जैन, आरसी जैन, आशीष जैन, अंकित जैन, डीके जैन, आरके जैन, सुभाष जैन, अशोक जैन, धर्मेन्द्र जैन, महावीर प्रसाद जैन, बीके जैन, परिना जैन, निशा जैन, मीनाक्षी गुप्ता, मुस्कान चौधरी, आरूषि जैन, सीमा, नीतू गावा, अलका, प्रीति गुप्ता, रचना सहित अनेक जन उपस्थित रहे।







