यूपी – गाजियाबाद। 15 फरवरी 2026, रविवार को जीटी रोड स्थित साई उपवन साई मंदिर में भव्य शिव अभिषेक और भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित अश्विनी कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान शिव का अभिषेक दूध, दही, शहद, घी और बूरा से विधि-विधानपूर्वक किया गया। विशेष रूप से 1100 किलो दूध से महाभिषेक संपन्न कराया गया। इसके उपरांत शिव आरती, पूजा-अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में उमेश शर्मा, मयूर गिरधर, विनोद त्यागी, रवि वर्मा, अजय गांधी, अमित वर्मा, मोनिका वर्मा, राजीव शर्मा, गुड्डू शर्मा, कमल शर्मा, अमित शर्मा, वरुण त्यागी, रजनीश बाजपेई, हरिओम बाजपेई, आशु त्यागी, अनुराग चढ़ा, जगमोहन सिंह, नितिन मथुर, राजेंद्र सिंह, शेखर टीटू, अमित सनी चावला, आकाश, शत्रुघ्न मुखिया, प्रवीण अग्रवाल, प्रवेश अग्रवाल, विपिन चौहान, शिवम मेहरा, हरीश कुमार, पूजा, अरुण गौतम, अभिषेक पांडे, नवीन गुप्ता, अनिल गुप्ता, स्वाति शर्मा, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार त्यागी, योगेंद्र कुमार कपूर, रेशमा कपूर, अनुज अग्रवाल, सुशील तिवारी, उषा देवी, ओमकार त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार, राहुल अवस्थी, राजकिशोर मौर्य और जागन सिंह यादव सहित सभी शिव भक्त उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।







