Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

श्रीमद् भागवत कथा में जितेन्द्र गौड़ और सुनील यादव का सम्मान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित साईं मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाजपा नेता एवं एमएलसी डॉ. सुरेन्द्र चौधरी के प्रतिनिधि जितेन्द्र गौड़ तथा समाजसेवी सुनील यादव का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अमृतीश्य वीरांगना फाउंडेशन और होमली डेजर्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कथा 20 फरवरी तक गोकुलधाम हरिद्वार की पीठाधीश्वर पूजनीय कृष्णा संजय जी महाराज के श्रीमुख से संपन्न हो रही है।

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जितेन्द्र गौड़ और सुनील यादव को कथा वाचक पूजनीय कृष्णा संजय जी महाराज ने पटका पहनाकर तथा राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया और धर्म, संस्कृति व सामाजिक एकता का संदेश ग्रहण किया।

कार्यक्रम में अमृतीश्य वीरांगना फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष अमृता मौर्य, अशोक मौर्य, अनुराग तुलस्यान, सोनल तुलस्यान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कथा में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना रहा।