यूपी – गाजियाबाद, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ने जनपद के प्रमुख मार्गों पर ओवरलोडिंग के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। शासन के निर्देशों के क्रम में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व अमित राजन राय, मनोज कुमार मिश्रा, राजेश्वर कुशवाहा और जीत बहादुर सिंह ने किया।
प्रवर्तन टीम ने मालवाहक एवं वाणिज्यिक वाहनों की सघन जांच की। निर्धारित क्षमता से अधिक भार ले जा रहे वाहनों को रोककर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कई वाहनों के चालान काटे गए, जबकि गंभीर मामलों में वाहनों को सीज भी किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि ओवरलोडिंग से वाहन का संतुलन बिगड़ता है, ब्रेकिंग सिस्टम प्रभावित होता है और दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। इसे रोकना सड़क सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन स्वामियों और चालकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।







