यूपी – गाजियाबाद नगर निगम ने शहर में कांच के कचरे के निस्तारण के लिए नई पहल करते हुए विजयनगर स्थित अकबरपुर बहरामपुर एमआरएफ सेंटर पर ग्लास अप साइकलिंग सेंटर की शुरुआत की है। नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रिपल आर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) अभियान के तहत अब बेकार कांच की बोतलों से कैंडल स्टैंड, पेन स्टैंड, स्टैचू, क्रोकरी आइटम और गिलास जैसे आकर्षक व उपयोगी उत्पाद तैयार किए जाएंगे।
कार्यक्रम में पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध पर्यावरणविद् ने पहल की सराहना करते हुए नागरिकों से सहयोग की अपील की। यह प्लांट सीएसआर के अंतर्गत के सहयोग से स्थापित किया गया है। संस्था ‘से अर्थ’ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की भागीदारी से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश को इस परियोजना को बड़े स्तर पर विस्तार देने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर अमित कुमार, प्रीति चावड़ा और नेहमत मोंगिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







