यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव एवं भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी का जन्मदिन कवि नगर स्थित के-35 पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों, व्यापारियों और नागरिकों ने पर्यावरण संरक्षण व शहर की स्वच्छता का सामूहिक संकल्प लिया। प्रदीप चौधरी ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सरोकार से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने गाजियाबाद को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक से सक्रिय भागीदारी की अपील की। “एक व्यक्ति–एक पौधा” अभियान के तहत पूर्व में लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि प्रदीप चौधरी सदैव सामाजिक और व्यापारिक हितों के लिए सक्रिय रहते हैं। पंडित अशोक भारतीय ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। संदीप त्यागी ‘रसम’ ने कहा कि पौधरोपण का संदेश भविष्य की पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी दर्शाता है। सौरभ यादव ने इसे जनजागरूकता बढ़ाने की पहल बताया।
इस अवसर पर संजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, नागेंद्र कश्यप, योगेश गौड़, मनीष, राहिल और संजय गौड़ सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दीं।







