Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

समर्पण दिवस पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि, सेवा व संगठन विस्तार का संकल्प

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 11 फरवरी। भाजपा गाजियाबाद महानगर ने जानकी भवन, कवि नगर रामलीला मैदान में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर “समर्पण दिवस” मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत चित्र पर पुष्पांजलि से हुई और एकात्म मानववाद पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत पर प्रकाश डाला। पूर्व महापौर आशु वर्मा ने कहा कि अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही सच्चा राष्ट्र विकास है। मयंक गोयल ने संगठन मजबूती और सेवा कार्यों के विस्तार का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बलदेव राज शर्मा, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, एस.पी. सिंह, अजय शर्मा, रूप चौधरी, राजेश्वर प्रसाद, अनिल स्वामी, सुनील यादव, पप्पू पहलवान, बॉबी त्यागी, गुंजन शर्मा, प्रदीप चौधरी, ऋचा भदौरिया और पूनम सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन बॉबी त्यागी ने किया। अंत में मयंक गोयल ने आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।