Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

यूपी बजट आंकड़ों की बाजीगरी और कागजी विकास: वीरेन्द्र यादव

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट “झूठ का पुलिंदा” और “आंकड़ों की बाजीगरी” मात्र है, जिसमें जमीनी हकीकत नजर नहीं आती।

वीरेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार विकास का दावा कर रही है, लेकिन विकास केवल विज्ञापनों में दिखाई दे रहा है। बेरोजगार युवाओं की डिग्रियां अलमारी में बंद हैं और रोजगार के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महंगाई से राहत देने के लिए भी कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर बजट मौन है। शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन इन क्षेत्रों में भी पर्याप्त प्रावधान नहीं किए गए। प्राथमिक शिक्षा की हालत लगातार खराब हो रही है और सरकारी अस्पतालों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। वहीं निजी अस्पतालों की महंगी स्वास्थ्य सेवाएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

वीरेन्द्र यादव ने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।