यूपी – गाजियाबाद। जिंदल पब्लिक स्कूल, शौर्यपुरम में वार्षिक खेल दिवस 2025-26 उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन राम अवतार जिंदल और नवनीत प्रियदास द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। गुब्बारे उड़ाकर सद्भावना और एकता का संदेश दिया गया।

विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। नन्हे बच्चों के अनुशासन और आत्मविश्वास ने सभी का मन मोह लिया। डम्बल प्रदर्शन, शारीरिक व्यायाम, नींबू दौड़ और विभिन्न ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन में खेल भावना और टीम वर्क की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. आर. ए. जिंदल और निदेशक डॉ. विशाल जिंदल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गुलशन भावरी (राष्ट्रीय सचिव, ऑल इंडिया फेडरेशन), संजय अग्रवाल (सहायक गवर्नर, रोटरी), विजय कौशिक (राष्ट्रीय स्पोर्ट्स चेयरमैन), संदीप मिगलानी और जोगेन्द्र सिंह (चेयरमैन, रेंज बेल पब्लिक स्कूल) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व व स्वस्थ जीवन शैली के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।







