यूपी – गाजियाबाद। प्राधिकरण के निर्देश पर 11 फरवरी 2026 को मसूरी और डासना क्षेत्र में विकसित की जा रही लगभग 44 बीघा अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में युसूफ की टीम ने यह अभियान चलाया।
कार्रवाई के तहत खसरा संख्या 568, मसूरी-डासना मुख्य हापुड़ रोड के उत्तर दिशा में फॉरेस्ट पार्क टाउनशिप में करीब 20 बीघा भूमि पर अवैध निर्माण हटाया गया। इसके अलावा ललित चौधरी व रविन्द्र चौधरी द्वारा कल्लू गढ़ी रोड के मध्य लगभग 3 बीघा में किए गए निर्माण पर बुलडोजर चला। सुभान पुत्र हाजी उसमान, फजरूदीन, रहमान, फरमान व अन्य द्वारा मसूरी समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय व रेलवे फाटक रोड के पास लगभग 8 बीघा भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया।
गेल इंडिया के सामने मसूरी झील रोड पर फरमान व सुभान पुत्र उसमान द्वारा करीब 4 बीघा में तथा हरीश कुमार शर्मा द्वारा खसरा संख्या 582/5 ग्राम मसूरी में 6.5 बीघा और सुभान द्वारा खसरा संख्या 582 में 3 बीघा में किए गए अवैध निर्माण हटाए गए।
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अभियान जारी रहा। मौके पर सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सुपरवाइजर व पुलिस बल तैनात रहा।







