यूपी – गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने उत्तर प्रदेश बजट 2026-27 को विकासोन्मुख, जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, कृषि सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित है।
मयंक गोयल ने कहा कि एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार, डिफेंस कॉरिडोर और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाएंगे। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, एमएसपी व्यवस्था को सुदृढ़ करना और कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देना सराहनीय कदम हैं।
उन्होंने युवाओं के लिए कौशल विकास योजनाओं और स्टार्टअप प्रोत्साहन को भविष्य निर्माण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में बढ़ाया गया बजट आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।
मयंक गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समावेशी विकास और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा।







