यूपी – गाजियाबाद। श्री जगन्नाथ राधा रानी चैरिटेबल सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संजय नगर रामलीला मैदान में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे और भजनों के बीच सैकड़ों महिलाओं ने मंगल कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। कथा व्यास स्वामी शिवानंद गिरी ने व्यास पीठ से भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि कथा श्रवण से जीवन का कल्याण संभव है। पांडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
आयोजन का विशेष आकर्षण फ्रांस से आए विदेशी श्रद्धालु रहे, जिन्होंने भारतीय वेशभूषा में कथा श्रवण किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि कथा 15 फरवरी तक चलेगी तथा महाशिवरात्रि पर 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह आयोजित होगा।
इस अवसर पर संरक्षक रविंद्र सिंह राणा, डॉ. उमेश गर्ग, डॉ. आलोक गुप्ता, अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री कपिल गोयल, सचिव पूजा गुप्ता, सुशांत गुप्ता, अशोक चांदीवाल, वीरेंद्र वर्मा, पवन शर्मा, मोहन सिंह रावत, अनुज राघव, विक्रांत राणा, तरुण शर्मा और आशीष विज सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।







