Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

‘बार्डर 2’ देख भावुक हुईं स्वेता चौहान, बोलीं—यह फिल्म जीवंत इतिहास

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। सिहानी चुंगी स्थित यूएस सिनेमा मूवी वर्ल्ड में अभिनेत्री एवं ‘सैल्यूट तिरंगा’ की उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष स्वेता चौहान ने फिल्म ‘बार्डर 2’ देखी। फिल्म के बाद उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि 1971 के युद्ध का जीवंत इतिहास है, जिसने उनकी आंखें नम कर दीं।

यूएस सिनेमा पहुंचने पर मैनेजर शेखर गौतम और गौरव ने स्वेता चौहान को तिरंगा पटका पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। स्वेता चौहान ने स्वागत के लिए आभार जताया और प्रबंधन की सराहना की।

मीडिया से बातचीत में स्वेता चौहान ने कहा कि फिल्म में सैनिकों का साहस, परिवारों का त्याग और विजय का गौरव प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। उन्होंने सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के अभिनय की प्रशंसा करते हुए युवाओं से फिल्म देखने की अपील की।

हाल ही में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने स्वेता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है। इस दौरान प्रशांत सिंह सहित अन्य साथी भी मौजूद रहे। मैनेजर शेखर गौतम ने बताया कि फिल्म के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।