यूपी – गाजियाबाद। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एस.बी.एन. पब्लिक स्कूल, रावली कलां, मुरादनगर में बुधवार सुबह 11:30 बजे वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और विशेष अतिथि रजनीश कुमार गर्ग (जिला प्रमुख अधिकारी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग, गाजियाबाद) ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन पुष्पा रावत ने किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार तैयार करने का प्रयास है। संस्थापक राजेंद्र रावत ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ पर्यावरण जागरूकता को भी प्राथमिकता दी जाती है।
मुख्य अतिथि रजनीश कुमार गर्ग ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और विद्यालयों की भूमिका इसमें महत्वपूर्ण है। उन्होंने वृक्षारोपण को कार्बन उत्सर्जन कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने में सहायक बताया।
छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सभी को जागरूक किया। इस अवसर पर स्कूल की खो-खो टीम की छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में डायरेक्टर तरुण रावत ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।







