Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पुराना विजय नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, पुराना विजय नगर स्थित संत रविदास बस्ती के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में माताओं, बहनों और बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत हवन-पूजन के साथ हुई।

सम्मेलन के मुख्यवक्ता राजन (महानगर प्रचारक, हरनंदी महानगर) ने समाज में समरसता, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने तथा देश के लिए सर्वोच्च अर्पण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जहां देश और धर्म की बात आए, वहां संपूर्ण हिंदू समाज को एकजुट रहना चाहिए। संत के रूप में दुधेश्वर मठ के महंत रमेशानंद गिरी महाराज ने धर्म के प्रचार-प्रसार, राष्ट्रसेवा और आत्मरक्षा पर मार्गदर्शन दिया।

सम्मेलन के संयोजक एवं मंच संचालक लेखराज माहौर एडवोकेट ने कहा कि समाज से जातिवाद का भेदभाव मिटाकर सभी को संगठित होकर सनातन हिंदू के रूप में आगे बढ़ना होगा। कार्यक्रम में मां सरस्वती व भारत माता की वंदना, देशभक्ति गीतों, बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभाव और लव जिहाद पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां दी गईं।

आयोजन समिति द्वारा 100 असहाय व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत रमेशानंद गिरी महाराज, मुख्यवक्ता राजन, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश संयोजक अजय शर्मा, अशोक चौधरी, सुरेन्द्र चौधरी, पवन धामा, मिंटू, मनजीत, अनुज, अनूप वर्मा, दिपांशू उपस्थित रहे। आयोजन समिति से अध्यक्ष महेंद्र सिंह, संयोजक लेखराज माहौर एडवोकेट, संरक्षक हेमराज माहौर, अजय पाल, उपाध्यक्ष शिव कुमार शिब्बू, प्रवीण पाल, सचिव शेर सिंह, सह सचिव सुरेश प्रधान, कोषाध्यक्ष त्रिलोक चंद, सह कोषाध्यक्ष सुरेश कोरी सहित शिवाकान्त द्विवेदी, सतेन्द्र ठाकुर, राजपाल मास्टर, अंशु शर्मा, अनीता, बबीता, संगीता, सुनीता, मूलो, नीतीश पाल, राजेश ठाकुर, सोनू, राम सिंह, शंकर सिंह, मनोज कुमार, ख्याली राम, लक्ष्मी, वर्षा, दक्ष, हृदय पाल, अमन माहौर, लक्ष्य माहौर, तुषार, अभिनव, मोहित, शुभम, इशू, रोहित, यश, मीनाक्षी, बंसी, वंशिका सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।