Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा ने एसीपी नंदग्राम से की शिष्टाचार भेंट

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 09 फरवरी। भाजपा समर्थक मंच किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध शार्प शूटर तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसान मोर्चा की उत्तर प्रदेश टीम के प्रमुख पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

भेंट का उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं और किसानों से जुड़े मुद्दों पर संवाद स्थापित करना रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुण देवेन्द्र सिंह चौहान ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देश का किसान कानून और न्याय व्यवस्था के साथ मजबूती से खड़ा है।

प्रतिनिधिमंडल ने किसानों के हितों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष कविश चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमदत्त शर्मा, मंडल प्रभारी शिखर त्यागी और प्रदेश सचिव वीरेन्द्र गुप्ता शामिल रहे।

बैठक के दौरान एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने सभी सदस्यों का स्वागत किया और भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हर नागरिक के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।