Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

रालोद महिला प्रकोष्ठ कार्यक्रम में महिलाओं को सौंपी गईं नई जिम्मेदारियां

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन में राष्ट्रीय लोक दल के महिला प्रकोष्ठ महानगर की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ राखी संधू ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय महासचिव अरुण चौधरी भुल्लन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरपाल मलिक, राजनीतिक सहायक केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी तथा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत बिड्डी रहे। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करते हुए सरोज अरोड़ा को नगर अध्यक्ष, श्वेता गुप्ता को उपाध्यक्ष और अर्चना सिंह को महानगर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि वीरपाल मलिक ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल केवल एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है, जो युवाओं और महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। चेयरमैन अमरजीत बिड्डी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से देश को मजबूत करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं और अपनी निधि का उपयोग युवाओं के भविष्य निर्माण में कर रहे हैं।

जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों से राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव सरल सिंह, प्रदेश महासचिव दीपमाला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. पूनम गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव रिचा सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी, पतला चेयरमैन रीता सिंह, निशा चौधरी, वंदना चौधरी, मनिंदर बिल्ला (जिला महासचिव), वीर सिंह सलेमाबाद, नीरज नबीपुर, सतपाल सलेमाबाद, अर्चना चौधरी, सुधा सिंह, पप्पू चौधरी, भावना गुप्ता, रेशम चौधरी, कौशल चौधरी, पिंकी चौधरी और राशि उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।