Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

यूजीसी के विरोध में सवर्ण महासभा की महापंचायत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

12 फरवरी को काला कफन बांधकर रैली का ऐलान

यूपी – गाजियाबाद। सिटी होटल में सवर्ण महासभा के तत्वाधान में आयोजित महापंचायत में यूजीसी के नए प्रावधानों के विरोध में एकजुट होकर आंदोलन का ऐलान किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता सेवाराम त्यागी, सुरेश चंद्र शर्मा, वीके अग्रवाल, विवेक कुमार तोमर, विनय कक्कड़ और कानूनी सलाहकार एडवोकेट सतीश भारद्वाज ने की। संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने किया।

संयुक्त बयान में वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज ने सदैव सर्वसमाज और देशहित को प्राथमिकता दी है, शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। आरोप लगाया गया कि यूजीसी के नए प्रावधान सवर्ण समाज के बच्चों के शैक्षिक भविष्य को प्रभावित करने का षड्यंत्र हैं। महासभा ने चेतावनी दी कि यदि यह प्रावधान वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

महापंचायत में 12 फरवरी को नवयुग मार्केट से घंटाघर तक काला कफन बांधकर रैली निकालने की घोषणा की गई। संगठन विस्तार के तहत रमेश मंगल को कोष संयोजक, प्रेमचंद त्यागी को महानगर संयोजक, पंडित अशोक भारतीय, मास्टर स्वरूपचंद शर्मा, सतीश चोपड़ा, नरेंद्र गुप्ता नंदी और संजय चौहान को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर अवधेश सिंह, पंडित अशोक भारतीय, संजय चौहान, पियूष सेगर, डा. दीपक राणा, डा. गौरव सैनी, जे.के. शर्मा, विक्रम दत्त, देवाशीष ओझा, विवेक कुमार, संदीप सिंहल, गौरव शर्मा, नितिन रावल, दिवेश शर्मा, प्रदीप कुमार, बी.एन. अग्रवाल, अरुप त्यागी, अजय त्यागी, बिजेंद्र त्यागी, पुनीत त्यागी, सतीश चोपड़ा, शिव कुमार शर्मा, हरीश शर्मा, संजीव कौशिक, कुलदीप शर्मा, सुनील शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, डा. नानक सिंह तोमर, राजन शर्मा, हरी शंकर शर्मा, कृष्णा शर्मा, सर्वेश कुमार शर्मा, डा. संजय कुमार, डा. एस.के. मिश्रा, डा. दिलीप कुमार, धन प्रकाश त्यागी, अनिल कुमार, पवन कुमार, डा. नरेंद्र मेहता, राजेश गुप्ता, नीरज शर्मा, अंकुर गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, राकेश अरोड़ा, संजीव अग्रवाल, आर.के. गोयल, प्रकाश शर्मा, अशोक कुमार, गौरव अग्रवाल, अनिल त्यागी, सोमिंद्र त्यागी, राजीव अग्रवाल, संजय शर्मा, अरुण कुमार अग्रवाल, आर.एस. शर्मा, महेश त्यागी, बाबा नितिन त्यागी और दुष्यंत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।