Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

थाना मुरादनगर पुलिस व स्वॉट टीम की बड़ी कार्रवाई, नकली दवाइयों का भंडाफोड़

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, स्वॉट टीम ग्रामीण जोन और थाना मुरादनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली दवाइयों के अवैध कारोबार में लिप्त पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से हिमालय वेलनेस ब्रांड की नकली लिव-52 टैबलेट से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया है, जिसमें 50 हजार टैबलेट, 500 रेपर सीट, 1200 हरे ढक्कन, 1200 सफेद प्लास्टिक डिब्बियां, 10 पॉलिथीन पैकेट और एक बैगनार कार शामिल है।

यह कार्रवाई 3 जनवरी 2026 को दर्ज अभियोग के आधार पर की गई, जिसमें एनपी ट्रेडिंग के नाम से नकली दवाइयों के निर्माण और फर्जी दस्तावेजों के जरिए व्यापार करने का आरोप था। जांच में सामने आया कि नकली दवाइयों से जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता था।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मयंक अग्रवाल (मोदीनगर), अनुप गर्ग (उत्तम नगर, दिल्ली), तुषार ठाकुर (नंदग्राम), आकाश ठाकुर (नंदग्राम) और नितिन त्यागी (निवाड़ी) शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि डिब्बी, ढक्कन, रेपर और टैबलेट अलग-अलग स्थानों पर तैयार कराकर उन्हें एकत्रित किया जाता था और फर्जी जीएसटी बिलिंग के जरिए माल की सप्लाई की जाती थी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में छह अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।