
यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने (शताब्दी वर्ष) के उपलक्ष्य में कवि नगर रामलीला मैदान में दोपहर 2 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज में नई ऊर्जा, चेतना और सामाजिक एकता का संचार करना रहा। सम्मेलन में संपूर्ण हिंदू समाज के हजारों लोगों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का आयोजन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल, सचिव डॉ. अतुल कुमार जैन और उनकी टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वामी दीपांकर ने कहा कि हिंदुओं को जातिगत भेदभाव छोड़कर एकजुट रहना चाहिए। हिंदू समाज को संगठित करना प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है।

पवन सिन्हा ने कहा कि भारत के विश्वगुरु बनने से विश्व में शांति स्थापित होगी, जबकि जीवन ऋषि महाराज ने आंतरिक उदासीनता को सबसे बड़ा संकट बताते हुए संस्कारों के प्रवाह पर बल दिया। अरविंद ओझा और नवनीत प्रिय दास ने हिंदुत्व, सनातन धर्म और राष्ट्र प्रेम पर विचार रखे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समूह गान, देशभक्ति नृत्य, शिव तांडव और काव्य पाठ आकर्षण का केंद्र रहे। ओज कवि कमल आग्नेय (लखनऊ) और कवयित्री अंजू जैन (गाजियाबाद) ने काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव डॉ. अतुल कुमार जैन, प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अजय जैन, उपाध्यक्ष मनोज गोयल, कोषाध्यक्ष प्रवीण गर्ग, जयप्रकाश अग्रवाल, संरक्षक बी.के. ढाढनिया सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों और कवि नगर निवासियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष ललित जायसवाल और सचिव डॉ. अतुल कुमार जैन ने सभी उपस्थित बंधुओं का आभार व्यक्त किया।







