यूपी – गाजियाबाद। ठाकुर द्वारा संचालित बालिका विद्यालय में 7 फरवरी 2026 को कक्षा बारहवीं की छात्राओं के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की हेड गर्ल एवं प्रधानाचार्या पूनम शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और विविध प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें छात्राओं को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया।

मिस ठाकुरद्वारा का खिताब नंदिनी शर्मा को प्रदान किया गया। मिस ऑलराउंडर रिया रहीं, मिस एनर्जेटिक का पुरस्कार रानी को मिला, जबकि मिस ब्यूटीफुल का खिताब सामिया चौधरी ने प्राप्त किया। मिस क्लासी आयेषा, मिस प्रिटी प्रियांशी और मिस फैशनिस्टा निकिता रहीं। मिस ग्रेसफुल का सम्मान प्रेरणा पांडे को और मिस फोटोजेनिक का पुरस्कार हिमांशी को दिया गया। वहीं बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार अलिशा सिंह सोम को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गोयल (सोप वाले), मैनेजर ज्ञान प्रकाश गोयल, कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता तथा विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।







