Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर निगम का गड्ढा मुक्ति अभियान तेज, छोटे गड्ढों को भी तत्काल भरा जा रहा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। नगर निगम निर्माण विभाग द्वारा शहर की मुख्य सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर निगम की टीम सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर चुन-चुनकर छोटे से छोटे गड्ढों को भी भरने का कार्य कर रही है, ताकि वे आगे चलकर बड़े और दुर्घटना का कारण न बनें।

यह अभियान इंदिरापुरम, मोहन नगर, वसुंधरा, विजयनगर, कवि नगर और सिटी जोन सहित विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और टीम को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छोटे गड्ढों को समय रहते भरा जाए और सड़कें पूरी तरह सुरक्षित व सुचारु बनी रहें।

निर्माण कार्य के दौरान पहले चरण में गड्ढों को ग्रेन्यूलर सब बेस से भरा जा रहा है, इसके बाद तारकोल मैक्स मटेरियल का उपयोग कर सड़क की सतह को समतल किया जा रहा है। ग्रैप के चलते प्लांट बंद होने की स्थिति में भी निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रेडी मिक्स बैग में उपलब्ध तारकोल मटेरियल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मुख्य अभियंता निर्माण ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यह अभियान लगातार जारी है। बड़े गड्ढों के साथ-साथ छोटे गड्ढों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और शहर की सड़कें सुरक्षित बनी रहें।