Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

धर्माचार्य पंडित महेश चंद वशिष्ठ का अभिनंदन, दिल्ली संत महामंडल के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। धर्माचार्य पंडित महेश चंद वशिष्ठ को दिल्ली संत महामंडल, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। शनिवार को नसरतपुरा स्थित बाबा लालद्वारा मंदिर में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सिद्धपीठ दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष महंत नारायण गिरि महाराज रहे। उन्होंने पंडित महेश चंद वशिष्ठ को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नई जिम्मेदारी सौंपी।

महंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि पंडित महेश चंद वशिष्ठ सनातन धर्म के लिए पूर्ण रूप से समर्पित हैं और देश-विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। दिल्ली संत महामंडल का उद्देश्य सभी संतों को एकजुट कर सनातन धर्म के माध्यम से विश्व कल्याण करना और भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना है।

भक्ति वेदांत महायोगी महाराज ने कहा कि समाज को पंडित महेश चंद वशिष्ठ जैसे धर्मनिष्ठ संतों की आवश्यकता है। महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने बताया कि उनके सेवा भाव को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज और कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज ने भी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर चंद्रानंद महाराज, महामंडलेश्वर अजब दास महाराज, महंत कन्हैया गिरि महाराज, महंत गिरिशानंद गिरि महाराज, महंत राम पदार्थ दास महाराज, महंत रामा पुरी महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे। पंडित महेश चंद वशिष्ठ ने इसे सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी बताया। मंच संचालन बी.के. शर्मा ‘हनुमान’ ने किया।