Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

द्वितीय शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप का सफल आयोजन, भारत महिला वर्ग में और कनाडा पुरुष वर्ग में विश्व विजेता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली। द्वितीय शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप (महिला एवं पुरुष वर्ग) का आयोजन 1 से 3 फरवरी 2026 तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन की महासचिव मोना सिंह रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एशियन शूटिंग बॉल फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने की।

समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। कनाडा टीम के कप्तान राजपाल सिंह को वर्ल्ड कप का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अंजुला अग्रवाल और शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय प्रमुख ने खिलाड़ियों और फेडरेशन अधिकारियों को सम्मानित किया।

महिला वर्ग में भारत ने नेपाल को 21-16, 21-5 से हराकर विश्व विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया, जबकि म्यांमार की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में कनाडा ने भारत को 17-21, 21-15, 21-17 से पराजित कर खिताब जीता। भारत उपविजेता और न्यूज़ीलैंड तीसरे स्थान पर रहा।

इस अवसर पर नवीन कुमार, जयप्रकाश, केशव कुमार बिष्ट, डॉ. ओ.पी. माचरा, लता शर्मा, रणजीत काले, चौधरी अलई, परुशारामुडू, सुआ आचरा और वीरेंद्र शेरावत उपस्थित रहे। फेडरेशन की महासचिव जीतराज तोमर ने सभी का आभार व्यक्त किया।