यूपी – गाजियाबाद। राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं निवारण भारत संगठन द्वारा सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने की कड़ी में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष, युवा उद्योग व्यापार मंडल संजय नगर सेक्टर-23 के व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता विपिन गोयल को अंग वस्त्र, फूल माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का नेतृत्व संगठन के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी ने किया। इस अवसर पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी संजय शर्मा (उपाध्यक्ष), डॉ. गौरव (सचिव), हिमांशु शर्मा, सुबोध कुमार सिंह (जिला मंत्री), अनिल कुमार कौशिक (संरक्षक), आकाश शर्मा, राम अवतार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि संगठन समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले व्यक्तियों और अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे सम्मान कार्यक्रम आयोजित करता है।
जिला अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी ने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं निवारण भारत संगठन हमेशा अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों और अधिकारियों का सम्मान करता रहेगा। उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य मानव अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाना है। उन्होंने यह भी कहा कि देश के किसी भी हिस्से में यदि किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की समस्या होती है, तो वह संगठन से संपर्क कर सकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।





