Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बालक टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद।
35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक/बालिका खो-खो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्तर प्रदेश चयन ट्रायल कोऑर्डिनेटर डॉ प्रवीण कुमार और भूपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश बालक टीम ने कोल्हापुर के साथ खेले गए मुकाबले में 37/34 के अंतर से हार के बावजूद तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर ललित जायसवाल, चीफ वार्डन गाजियाबाद सिविल डिफेंस एवं समाजसेवी ने टीम को शुभकामनाएं दीं।

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से चयनकर्ता राधेश्याम यादव, प्रमोद कुमार (चीफ कोच, खो-खो उत्तर प्रदेश पुलिस) और विनय जायसवाल द्वारा उत्तर प्रदेश की बालक एवं बालिका टीम का चयन किया गया था।

चयनित बालक टीम में कार्तिक (गौतमबुद्ध नगर), ईशान (गाजियाबाद), धीरज कुमार यादव (भदोही), राज (प्रयागराज), प्रियम वर्मा (वाराणसी), दीपक (प्रयागराज), मुकेश गिरी (वाराणसी), ध्रुव (गाजियाबाद), तनिष्क चौधरी (गाजियाबाद), देव कुमार (गाजियाबाद, कप्तान), अंकित गुप्ता (देवरिया), वरुण कुमार (मेरठ), बिट्टू यादव (गाजीपुर), ईकास शर्मा (मथुरा) और युवराज (गाजियाबाद) शामिल हैं।

टीम कोच मनीष कुमार, सहायक कोच सोनू भाटी, फिजियोथैरेपिस्ट शारिक अहमद, मैनेजर आयुषी और सहायक कोच शुभम कामत रहे। सब जूनियर बालक/बालिका टीमें 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक कुरुक्षेत्र, हरियाणा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। चयन ट्रायल इंचार्ज डॉ प्रवीण कुमार, भूपेंद्र सिंह और कपिल शर्मा (व्यायाम शिक्षक, सेंट मैरी) ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।