Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद के वार्षिक चुनाव 2026–27 की नामांकन प्रक्रिया शुरू

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद।
तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद की वार्षिक चुनाव प्रक्रिया 2026–27 का आज 4 फरवरी 2026 से विधिवत शुभारंभ हो गया। चुनाव कार्यक्रम के अंतर्गत नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई, जिसमें सर्वप्रथम एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा होदिया ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन प्रक्रिया के प्रारंभ होते ही अधिवक्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए पहले नामांकन के रूप में एडवोकेट मनोज कुमार शर्मा होदिया द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने से चुनावी गतिविधियों में तेजी आ गई है।

बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं का कहना है कि आगामी चुनाव संगठन को नई दिशा देने वाला होगा। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव समिति द्वारा आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ता वर्ग में सक्रियता बढ़ गई है और आने वाले दिनों में विभिन्न पदों के लिए अन्य नामांकन भी दाखिल किए जाने की संभावना है।