Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत की मजबूत आधारशिला : सतेन्द्र शिशौदिया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 4 फरवरी को नेहरू नगर स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट वित्त वर्ष 2026–27 को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में हुई, जिसमें भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया मुख्य वक्ता रहे।

सतेन्द्र शिशौदिया ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत @2047 की दिशा में दूरदर्शी, सुधारवादी और समावेशी विकास का दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत, संरचनात्मक सुधार, राजकोषीय अनुशासन, रोजगार सृजन, कृषि उत्पादकता, युवाओं की शक्ति, महिलाओं के नेतृत्व और तकनीक आधारित सुशासन पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेक्टर की मजबूती, एनपीए में सुधार, लगभग 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि और राजकोषीय घाटे में कमी देश की मजबूत अर्थव्यवस्था को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि बजट में मध्यम वर्ग, किसान, युवा और एमएसएमई के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। किसानों के लिए उच्च मूल्य फसल, पशुपालन, मत्स्य पालन और एग्री-एआई आधारित योजनाएं लाभकारी होंगी। युवाओं के लिए कौशल विकास और नई तकनीकों में निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बजट को “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” की भावना को साकार करने वाला बताया। जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह ने मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बजट की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

प्रेस वार्ता का संयोजन मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने किया। इस अवसर पर रनीता सिंह, गुंजन शर्मा, राजू पंचाल, अमित चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।