Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

तहसील बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 के लिए अधिवक्ताओं के पैनल ने किया नामांकन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद।
दिनांक 04 फरवरी 2026 को तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए एक संगठित पैनल द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। अधिवक्ताओं ने अपने समस्त पैनल के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की।

नामांकन में अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट अशोक कुमार वर्मा, सचिव पद हेतु एडवोकेट दीपक वार्ष्णेय, उपाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट विजय कसाना, कोषाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट हर्षित शर्मा, सह-सचिव पद हेतु एडवोकेट सुशांत कुमार (जोनी) तथा सांस्कृतिक सचिव पद हेतु एडवोकेट गुलिस्ता ने नामांकन किया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद हेतु एडवोकेट विवेक कुमार गुप्ता, एडवोकेट विवेक त्यागी (वैरा) और एडवोकेट पूजा अरोड़ा ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक चौहान भी उपस्थित रहे।

नामांकन कार्यक्रम के दौरान तहसील गाजियाबाद के अध्यक्ष लोमेश भाटी, पूर्व सचिव विकास त्यागी, पूर्व अध्यक्ष एवं तहसील बार के पितामह पंडित राज कुमार शर्मा तथा पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी बीके सिसोदिया एडवोकेट की उपस्थिति रही।

उम्मीदवारों ने अधिवक्ता हित, बार की एकता और सुविधाओं के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। नामांकन के दौरान अधिवक्ताओं में उत्साह और सकारात्मक माहौल देखने को मिला।