यूपी – गाजियाबाद में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं निवारण भारत संगठन की ओर से जीडीए सचिव विवेक मिश्रा को अंगवस्त्र, फूल-माला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में संगठन के जिला अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव डॉ. गौरव, जिला मंत्री हिमांशु शर्मा तथा उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी और निष्ठा से जनहित में कार्य करता है, संगठन सदैव उसका सम्मान करता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवेंद्र अवस्थी ने गाजियाबाद जिला के समस्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं निवारण भारत संगठन पूरे भारतवर्ष में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर है और किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संगठन से संपर्क किया जा सकता है।







