
यूपी – गाजियाबाद, वेव सिटी स्थित पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक पंक्ति “ये स्कूल सोचता है” के संदेश के साथ हुई, जिसने शिक्षा के साथ संस्कार और रचनात्मक सोच पर बल दिया।
वार्षिकोत्सव में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने नृत्य, नाट्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अवसर पर शिक्षाविद व समाजसेवी मोहित नागर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नवाचार जरूरी है। उन्होंने सभी अभिभावकों के सहयोग, प्रेम एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन ने यह संदेश दिया कि पैरामाउंट लिटिल ऐंजल्स स्कूल शिक्षा को नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रहा है।







