Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी को 2029 में पीएम बनाने के लक्ष्य पर करें फोकस : सतीश शर्मा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। जिला कांग्रेस की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन और पार्टी के विस्तार पर जोर देते हुए सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य राहुल गांधी को 2029 में देश का प्रधानमंत्री बनाना होना चाहिए। इसके लिए सभी को एकजुट होकर योजनाबद्ध ढंग से टीम बनाकर पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना होगा।

उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाए, जिससे लोग अधिक संख्या में कांग्रेस से जुड़ें और संगठन मजबूत हो। सतीश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेहनत का लाभ अवश्य मिलेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन जानदार और शानदार होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि विधानसभा चुनाव में अब केवल एक वर्ष का समय शेष है।

बैठक में वरिष्ठ नेता विनोद धामा और लज्जा यादव ने भी संगठन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैठक में पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, मनोज कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी त्यागी, तरुण शर्मा एडवोकेट, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष गिरीश शर्मा, विक्रांत पाराशर, सविता गौतम, आबिद अली, रिजवान मलिक, इस्माइल, मो. इरशाद, अलीमुद्दीन, कपिल शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आशुतोष शर्मा, ब्रह्मदत्त दुबे, पंडित सुरेश दौसा, के.आर.बी. श्रीवास्तव, सविता जायसवाल, सीमा, रूबी मलिक, वी.के. शिशोदिया, ममता सिंह, राजकुमार सहित अनेक नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।