यूपी – गाजियाबाद।
कहते हैं सच्ची आस्था, निष्ठा और निरंतर प्रयास से किया गया कार्य अवश्य सफल होता है। इसी कथन को अपने जीवन में साकार कर दिखाया है एसबीएन ग्रुप की चेयरपर्सन एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी पुष्पा रावत ने, जिन्होंने शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान बनाई है।

पुष्पा रावत का उद्देश्य समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना रहा है, ताकि एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण हो सके। इसी सोच के साथ उन्होंने शैक्षणिक कार्यों की शुरुआत की। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रही है।

वर्ष 2003 में उन्हें स्वप्न में कुलदेवी मां भुवनेश्वरी के दर्शन हुए, जिसके बाद उन्होंने विद्यालय परिसर और अपने पैतृक गांव में मां की स्थापना कराई। उनके अनुसार, मां भुवनेश्वरी के आशीर्वाद से उनके कार्य निरंतर आगे बढ़ते गए। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग एकत्र होकर सामाजिक एकता का संदेश देते हैं।
एसबीएन ग्रुप के अंतर्गत संचालित संस्थानों से अब तक 20 हजार से अधिक बच्चों को शिक्षा की दिशा मिली है। इस यात्रा में उनके पति राजेंद्र सिंह रावत और पुत्र तरुण रावत का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। पुष्पा रावत आज समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।







