Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज में 64वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद स्थित शम्भु दयाल (पीजी) कॉलेज में आज 64वां स्थापना दिवस समारोह उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रातः 8:30 बजे ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की मंगल कामना के साथ प्राचार्या प्रो. रोचना मित्तल द्वारा हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। हवन में प्रो. गीता पांडे, प्रो. मिति पांडे, डॉ. पूनम सिंह, प्रो. अनिल लाल सहित कॉलेज परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

नवनिर्मित ऑडिटोरियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. एल. आर. अग्रवाल, संरक्षक सचिव राकेश कुमार गर्ग, कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं पूर्व प्राचार्या प्रो. मंजू गोयल तथा प्राचार्या प्रो. रोचना मित्तल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। छात्रा कुमकुम ने सरस्वती वंदना की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

संयोजक डॉ. पूनम सिंह ने अतिथि परिचय कराया। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘सोशल मीडिया लोकतांत्रिक भागीदारी और चुनावी निष्पक्षता’ रहा। संयोजक प्रो. शिल्पी जिंदल के अनुसार प्रतियोगिता में 15 टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में सुभाष चंदर, कृष्ण कुमार दीक्षित और प्रो. राजश्री चतुर्वेदी शामिल रहीं। सफलता ने प्रथम, भरत ने द्वितीय और विश्वानी शर्मा ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया।

रंगोली प्रतियोगिता में मानसी प्रथम, निशा द्वितीय और तान्या तृतीय रहीं। फ्रेश फ्लावर डेकोरेशन में रिया प्रथम, हरीश सिंह द्वितीय और चारुल त्यागी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में ‘चल वैजन्ती’ ट्रॉफी आईएमआर कॉलेज को प्रदान की गई। प्राचार्या प्रो. रोचना मित्तल ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों और पत्रकारों का आभार व्यक्त किया।