Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

धौलाना-58 के नाहल गांव में BLO बनकर फर्जीवाड़ा, मतदाता सूची से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद जनपद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र-58 अंतर्गत गांव नाहल में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान गंभीर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि कुछ संदिग्ध लोगों ने स्वयं को BLO बताकर मतदाता सूची में नाम कटवाने से संबंधित फॉर्म-7 पर ग्रामीणों से हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय दो पुरुष और एक महिला गांव पहुंचे और BLO से जुड़े होने का दावा करते हुए लोगों से फॉर्म भरवाने लगे। कुछ BLO ने भ्रमवश हस्ताक्षर भी कर दिए, लेकिन नाहल गांव की BLO सुनीता ने उनकी गतिविधियों पर संदेह जताया और उन्हें फर्जी बताया। इसके बाद गांव के जिम्मेदार लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशी के दौरान संदिग्धों के पास से फर्जी कागजात बरामद किए। पूछताछ में उन्होंने खुद को भाजपा से जुड़े मंत्रिमंडलीय संपर्क वाला बताया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई।

घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट, महानगर महासचिव राजन कश्यप सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। नेताओं ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

मौके पर नायब तहसीलदार, लेखपाल और क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा। BLO की ओर से लिखित शिकायत भी सौंपी गई है। सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी गई है और पार्टी लोकतंत्र से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी।