यूपी – गाजियाबाद, 2 फरवरी को तहसील बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष लोमेश भाटी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं सहयोगियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व सफल कार्यकाल की कामना की।

कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, सचिव पद के प्रत्याशी दीपक वार्ष्णेय, पूर्व सचिव विकास त्यागी, पूर्व अध्यक्ष एवं तहसीलदार के पितामह पंडित राज कुमार शर्मा तथा पूर्व कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी बी.के. सिसोदिया एडवोकेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने लोमेश भाटी के नेतृत्व, कार्यकुशलता और अधिवक्ताओं के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर लोमेश भाटी ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हितों की रक्षा और बार एसोसिएशन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।







