Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संत रविदास व स्वामी नरहरि दास की जयंती पर समाजवादी पार्टी ने किया प्रकटोत्सव आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, समाजवादी पार्टी शिविर कार्यालय, जीटी रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में मानवतावादी संत शिरोमणि रविदास और महान संत स्वामी नरहरि दास की जन्म जयंती के अवसर पर प्रकटोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि हृदय अवधेश कुमार मिश्र एडवोकेट ने की, जबकि संचालन श्रमिक नेता अनिल मिश्र ने किया।

कार्यक्रम में संत रविदास द्वारा रचित पद हुकुम सिंह ने प्रस्तुत किया तथा संत नरहरि दास के सम्मान में संत तुलसीदास रचित भजन राजेन्द्र सिंह ने सुनाया, जिससे पूरा वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों ने दोनों महान संतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में सद्भाव, प्रेम व भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने कहा कि संत रविदास और संत नरहरि दास ने समाज से विषमता, जाति-पांत, छुआछूत, कुरीतियों और अहंकार को मिटाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है संतों के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने की। अंत में अवधेश कुमार मिश्र एडवोकेट ने सभी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राम दुलार यादव, सम्राट सिंह, वीर सिंह सैन, एस.एन. जायसवाल, उदय प्रताप यादव, अमृतलाल चौरसिया, यासीन हुसैन, हरेन्द्र यादव, फूलचंद पटेल, अमर बहादुर, सुभाष यादव, हरिकृष्ण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।